अजमेर : कुएं से युवक का शव निकालने में पुलिस को करनी पड़ी 7 घंटे की मशक्कत, हत्या कर पत्थर बांधकर फेंका गया था

By: Ankur Tue, 06 Oct 2020 12:35:17

अजमेर : कुएं से युवक का शव निकालने में पुलिस को करनी पड़ी 7 घंटे की मशक्कत, हत्या कर पत्थर बांधकर फेंका गया था

कई बार ऐसे हादसे होते हैं जिसकी खबर किसी को नहीं लग पाती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला राजस्थान के अजमेर में जहां एक युवक की हत्या कर उसके शव पर पत्थर बांध कुएं में फेंक दिया गया। सदर थाना क्षेत्र के जालिया गांव स्थित एक कुएं से युवक का शव निकाला गया। पुलिस ने मुखबिर की इत्तला पर शव को निकलवाया। अज्ञात युवक के पैर बांधकर अज्ञात हत्यारों ने उसे कुएं में डाल दिया। पुलिस ने सात घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया। युवक के हाथ पर लिखे नाम से उसकी पहचान हो गई पुलिस ने शव को राजकीय अमृतकौर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

जानकारी के अनुसार सोमवार को सदर थाना पुलिस को अज्ञात युवक ने फोन कर बताया कि जालिया गांव में अनवर के खेत पर स्थित कुएं में किसी युवक का शव पड़ा है। कॉल करने वाले ने पुलिस को यह भी बताया कि युवक की हत्या कर शव को कुएं में फैंका गया है। सूचना मिलने पर पहुंची सदर थाने के एएसआई सुखराम, विनोद, हेड कांस्टेबल रफीक, कांस्टेबल मोहित ने नगर परिषद की दमकल कर्मियों की मदद से शव को तलाश शुरू की।

लेकिन घंटों तक युवक के शव का पता नहीं चलने पर पुलिस ने श्री सीमेंट के पंपों की मदद से कुएं का पानी तोड़ना शुरू कर दिया। करीब 7 घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 7:30 बजे कुएं से युवक का शव निकला। युवक के सीने और पीठ पर पत्थर बंधे हुए थे।

पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद शव को निकलवाया। करीब 4 दिन पुराने शव की जांच करने पर पुलिस ने युवक के हाथ पर नाम गुदा होने से उसकी पहचान 23 वर्षीय रज्जाक उर्फ डग्गा के रूप में की गई। पुलिस ने शव को राजकीय अमृतकौर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सूचना मिलने पर मृतक के पिता जालिया निवासी कमल काठात भी मोर्चरी पहुंच गए और मृतक की शिनाख्त कर दी।

ये भी पढ़े :

# सीकर : छात्रा का अपहरण कर नशा देकर एक सप्ताह तक दुष्कर्म करते रहे 9 लोग, विडियो बनाकर बदनाम करने की दी धमकी

# ग्रेटर नोएडा / ननद और भाभी के बीच की तकरार ने ली 2 साल के मासूम की जान, जाने क्या है पूरा मामला

# उत्तराखंड : 14 साल के किशोर ने किया 7 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म, मां ने कपड़े पर लगा खून देख पूछी आपबीती

# कोरोना काल में गई नौकरी और सिर पर पांच लाख रुपये का कर्ज, अवसाद में आकर लगाई फांसी

# वाराणसी / पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com